अधिकतम प्रक्रिया विश्वसनीयता के लिए सर्वोत्तम मिश्रधातु।
नाभिकीय प्रौद्योगिकी के लिए प्राधिकृत संघटक आपूर्तिकर्ता।
नाभिकीय ऊर्जा में, नाभिकीय विखण्डन द्वारा ताप ऊर्जा का उत्सर्जन किया जाता है, जिसे भाप और दाब-धारक पुर्जों के माध्यम से गतिज ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। इस गतिज ऊर्जा को बाद में भाप टर्बाइन और जनरेटर्स के माध्यम से विद्युत ऊर्जा में परिवर्तित किया जाता है। इस प्रक्रिया के अंतर्गत विभिन्न पुर्जें: कंट्रोल और सेफ्टी वाल्व, टर्बाइन शाफ्ट और शॉवल तथा अन्य दाबयुक्त उपकरणों पर भारी बल और उच्च तापमान पङता है।
नाभिकीय ऊर्जा में सुरक्षा का महत्वपूर्व स्थान होता है और इसे ही अधिकतम प्राथमिकता दी जाती है। यहाँ निकल-आधारित मिश्रधातु का प्रयोग किया जाता है जो अत्यधिक जंग-और श्रांति-रोधक गुणों के कारण उच्च सुरक्षा-संबंधित मापदण्डों को पूरा करने में सक्षम है।
मात्र उच्चतम सुरक्षा मापदण्डों को पूरा करन वाले उपकरणों का ही नाभिकीय प्रौद्योगिकी के लिए आपूर्ति की जा सकती है। गुणवत्ता प्रबंधन में असाधारण प्रमाणीकरण और विशिष्ट प्रशिक्षित कर्मचारियों से हम यह सुनिश्चित करते हैं कि हमारे उत्पाद निर्धारित नियमों को पूरा करते हैं, ये बेहतरीन गुणवत्ता के हैं और सभी सुरक्षा मापदण्डों के अनुरूप है।
हमारे उत्पाद श्रृंखला में निम्नलिखित सर्वोत्तम मिश्रधातु उत्कृष्ट मापदण्डों को पूरा करती हैः
सामग्री सं. | यूएस नं. | नाम |
---|---|---|
2.4642 | N06690 | Alloy 690 |
2.4663 | N06617 | Alloy 617 |
2.4668 | N07718 | Alloy 718 |
2.4669 | N07750 | Alloy X750 |
2.4816 | N06600 | Alloy 600 |
2.4851 | N06601 | Alloy 601 |